{"_id":"67cf1e0836dea9852d04f55b","slug":"fire-broke-out-in-dj-godown-due-to-short-circuit-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीजे गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग, हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीजे गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग, हुआ भारी नुकसान
Mon, 10 Mar 2025 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:44 PM IST
सार
रात दो बजे करीब गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से भारी नुकसान हुआ है। इलाके के लोगों व पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग से जला डीजे का सामान
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सूतमिल इलाके के एक डीजे गोदाम में 9 मार्च रात अचानक आग लग गई। मध्य रात्रि करीब दो बजे आग की जानकारी पर आसपास अफरा तफरी मच गई। खबर पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई। किसी तरह पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजे स्वामी अशोक कुमार ने बताया कि रात दो बजे करीब गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके के लोगों व पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन