फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fire brigade vehicle arrived to extinguish the fire got stuck on the unpaved road

Aligarh News: आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी कच्चे रास्ते में फंसी, चारा जलकर हुआ राख

Mon, 29 Jan 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 08:46 PM IST
सार

दो बुर्जी व करीब 30 बीघा के पुआल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस व दमकल की गाड़ी गांव तक पहुंची, लेकिन घटनास्थल तक का रास्ता साफ नहीं होने से दमकल वाहन बीच में फंस गया। तब तक चारा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
fire brigade vehicle arrived to extinguish the fire got stuck on the unpaved road
कच्चे रास्ते में फंसी दमकल की गाड़ी को निकालती जेसीबी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में पिसावा क्षेत्र के गांव भदियार में बुर्जी व पुआल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर आग बुझाने आई दमकल की गाड़ी कच्चे रास्ते पर फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। इस दौरान पशुओं का चारा जलकर राख हो गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव भदियार में बच्चू सिंह के लड़के की शादी थी, जिसमें सभी परिजन बारात में गए थे। रात को करीब ग्यारह बजे अचानक बच्चू सिंह व उसके भाई देवीराम की दो बुर्जी व करीब 30 बीघा के पुआल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस व दमकल की गाड़ी गांव तक पहुंची, लेकिन घटनास्थल तक का रास्ता साफ नहीं होने से दमकल वाहन बीच में फंस गया। तब तक चारा जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दमकल का वाहन निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed