{"_id":"5dfcfa2d8ebc3e87be2cec47","slug":"fire-breaks-out-in-dpro-office-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीपीआरओ कार्यालय में लगी आग, कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीपीआरओ कार्यालय में लगी आग, कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर राख
Fri, 20 Dec 2019 10:14 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
फाइलें जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस में विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के एक कक्ष में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से कार्यालय कक्ष में रखे कंप्यूटर, सरकारी अभिलेख जलकर राख हो गए। घटना के संबंध में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात डीपीआरओ कार्यालय के कक्ष में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के कारण कार्यालय कक्ष में रखे सरकारी अभिलेख जलकर राख हो गए। वहीं, कक्ष में रखा कंप्यूटर और अन्य सामान भी आग में जल गया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह कार्यालय खुला तो कक्ष से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुएं को देखकर कर्मचारियों ने कक्ष का ताला खोला। ताला खोलकर पानी डालकर सुलग रही आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक अभिलेख जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना डीपीआरओ बनवारी सिंह को दी गई। डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के बारे में जानकारी ली। सरकारी अभिलेखों के जलने के कारण तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कक्ष में आग लगने के बारे में थाना कोतवाली मुरसान में तहरीर दे दी गई है।