फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in City Scan Center of Deendayal Hospital

Aligarh: दीनदयाल अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर में लगी आग, एसी-प्रिंटर व कंप्यूटर-फर्नीचर जले, कर्मी हुआ बेहोश

Tue, 02 Apr 2024 10:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

सुबह करीब 7: 45 बजे दीनदयाल अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर खोलने एक कर्मचारी पहुंचा। सेंटर की एमसीवी चालू करने के बाद शॉर्ट सर्किट हो गया और धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते एसी में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in City Scan Center of Deendayal Hospital
दीनदयाल अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र स्थित पं. दीनदयाल अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर में 2 अप्रैल सुबह भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग में दो एसी, कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर आदि सामान जल गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

2 अप्रैल सुबह करीब 7: 45 बजे दीनदयाल अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर खोलने एक कर्मचारी पहुंचा। सेंटर की एमसीवी चालू करने के बाद शॉर्ट सर्किट हो गया और धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते एसी में आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी ने मदद के लिए दूसरे कर्मियों को बुलाया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने दमकल को फोन किया। लेकिन, करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। कर्मचारियों ने अस्पताल के पीछे की खिड़की का शीशा तोड़कर अग्निशमन यंत्र की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मचारी रोहन की हालत खराब हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्केन
कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियों को सूचना देने के बाद भी अस्पताल पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। आग में सिटी स्कैन सेंटर में कंप्यूटर, सिटी स्कैन निकालने वाला प्रिंटर, दो एसी, फर्नीचर आदि सामान जल गया है। सूचना पाकर मौके पर डीएम विशाख जी, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, एसीएम संजय मिश्रा, सीओ आदि पहुंच गए। फिलहाल पूरे सेंटर को बंद कर दिया गया है। मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
दमकल
फायर सेफ्टी सिस्टम से टल सकता था हादसा
दीनदयाल अस्पताल में अगर फायर सेफ्टी सिस्टम होता, तो आग इतना भयानक रूप नहीं लेती। करीब तीन साल पहले फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए टेंडर हुआ था। आगरा की एक कंपनी यहां यंत्र लगाने का काम कर रही है। लेकिन बजट के अभाव में कार्य अधूरा पड़ा है।

सब खाक
सेंटर संचालित होने में लग सकता है एक महीना
दीनदयाल अस्पताल में पीपीपी मोड पर हिंदुस्तान लेटेस्ट लिमिटेड कंपनी सेंटर चलाती है। सिटी स्कैन सेंटर में मरीजों की जांच के लिए मशीनें लगी हुई हैं। वहीं सिटी स्कैन सेंटर को ठंडा रखने के लिए यहां एसी भी लगे हुए हैं। आग इतनी भयानक थी कि उसने 30 मिनट में सारा सामान जला दिया। सूत्रों की मानें तो अब इसके संचालन में करीब एक माह का समय लग सकता है।
डीएम विशाख जी


शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-संजय मिश्रा, एसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed