फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in Chemical Factory, six injured, Aligarh, UP

यूपी: केमिकल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह लोग झुलसे

Mon, 05 Aug 2019 02:50 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Chemical Factory, six injured, Aligarh, UP
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : ANI

शहर की घनी आबादी वाले सादाबाद गेट पर स्थित रंग, हींग और केमिकल की फैक्टरी में रविवार देर रात को एकाएक भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मौके पर तीन दमकलें भी आ गईं। आग केमिकल से भरे ड्रमों और गैस सिलिंडरों में लग गई।

विज्ञापन


आग बुझाने के चक्कर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कोतवाली निरीक्षक सदर सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। इनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुछ कर्मचारी देर रात आग पर काबू पाने में लगे थे, लेकिन फैक्टरी के अंदर रखे केमिकल के ड्रमों और गैस सिलिंडर में धमाके हो रहे थे और इसकी वजह अधिकारी आग पर काबू पाने की बात कहने को लेकर स्पष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


स्थानीय सादाबाद गेट बूटीनाथ मंदिर के निकट रामबाबूलाल और संजीव कुमार निवासी गिजरौली की रंग, हींग और केमिकल की फैक्टरी है। इस फैक्टरी का संचालन रामबाबू लाल, संजीव कुमार एंड कंपनी के नाम से होता  है। सोमवार की रात्रि आठ बजे के लगभग अचानक फैक्टरी में आग लग गई। इसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी से आग की ऊंची लपटों को निकलते देखा वहां भगदड़ मच गई। आग लगने के बाद अंदर से धमाके की आवाज भी आने लगी। इस फैक्टरी में केमिकल के ड्रम और गैस के सिलिंडर भी रखे थे। ऐसे में धमाकों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को यह डर सताने लगा कि कहीं आग आसपास के इलाके में नहीं फैल जाए।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों को फैक्टरी के पास से हटाया। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में लग गई। इस दौरान जब अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुटी थी तो वहां सिलिंडर अथवा केमिकल का ड्रम फट गया। इसकी चपेट में आकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी एके सिंह, एएसई बीएस पाल, कांस्टेबल गौरव अत्री, कांस्टेबल ओमकुमार के अलावा चक्की बाजार निवासी अमित शर्मा, सभासद विनोद प्रेमी सहित कई लोग झुलस गए।

वहां मौजूद कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इन सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एएसआई बीएस पाल, गौरव अत्री, ओमकुमार को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर करदिया गया।


सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में वह फैक्टरी भी गए। देर रात फैक्टरी में आग बुझाने की बात कही जा रही थी, लेकिन जिस तरह से बार-बार आग की लपटें उठ रही थीं और धमाके हो रहे थे, उससे अधिकारी आशंकित थे कि कहीं अन्य फैक्टरी में आग नहीं लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed