Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in a toy factory

Aligarh: खिलौना-पिचकारी की तीन मंजिला फैक्टरी में लगी आग, जेसीबी से दीवार तोड़कर घुसे कर्मी, लाखों का नुकसान

Wed, 07 Jan 2026 02:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 02:36 PM IST
सार

फैक्टरी के बेसमेंट में अंदर काफी देर तक आग की लपटें उठती रही। रास्ता संकरा होने और गेट के पास सामान होने की वजह से टीम मुख्य गेट से अंदर नहीं जा पाई। बाद में टीम पीछे की दीवार को जेसीबी और हथौड़ें की मदद से तोड़कर पहुंची और आग बुझाई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a toy factory
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के पंच नगरी स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में एक तमंचा खिलौना व पिचकारी बनाने की तीन मंजिला फैक्टरी में 6 जनवरी देर रात भीषण आग लग गई। बेसमेंट में मौजूद प्लास्टिक के रॉ मटेरियल की वजह से आग तेजी से फैल गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक लाखों के सामान जल गए।

विज्ञापन

खिलौना बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन

पुष्प विहार कॉलोनी निवासी विष्णु कुमार की घर के पास में ही विष्णु टॉयज के नाम से खिलौना फैक्टरी है। इसमें दीपावली पर बच्चों के तमंचा खिलौना और होली पर पिचकारी बनाने का काम होता है। विष्णु कुमार के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक फैक्टरी के बेसमेंट के हिस्से में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें और धुंआ उठते देखा तो उन्होंने शोर मचाया और सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से पहले उन्होंने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल हो जाने की स्थिति में दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु कुमार के अनुसार आग में लाखों रुपये का रॉ मैटेरियल समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। फिर भी हुए नुकसान का आकलन सुबह तक ही हो सकेगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर चार दमकल के साथ वे मौके पर पहुंचे और करीब 3:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।

Trending Videos

सर्दी में आग बुझाने का रखें पर्याप्त इंतजाम

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने व्यवसायिक कार्य के लिए बेसमेंट आदि का उपयोग करने वाले कारोबारी व्यापारियों से अपील की है कि सर्दी के दिनों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र एवं आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें।
पंच नगरी पुष्प विहार स्थित खिलौना बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग को बुझाते दमकलकर्मी
जेसीबी से दीवार तोड़कर घुसे कर्मी
फैक्टरी के बेसमेंट में अंदर काफी देर तक आग की लपटें उठती रही। रास्ता संकरा होने और गेट के पास सामान होने की वजह से टीम मुख्य गेट से अंदर नहीं जा पाई। बाद में टीम पीछे की दीवार को जेसीबी और हथौड़ें की मदद से तोड़कर पहुंची और आग बुझाई। रात करीब 12:30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। हालांकि इसके बाद भी धुंआ दिखाई पड़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed