{"_id":"5d5411398ebc3e6cd710ef76","slug":"fir-registered-over-raped-with-ba-student-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ले जाकर किया बीए की छात्रा से दुष्कर्म, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ले जाकर किया बीए की छात्रा से दुष्कर्म, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 14 Aug 2019 07:18 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा को दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके दो भाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसी के गांव का एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती बीए की छात्रा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म कांडः आज खत्म हो जाएगी आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की रिमांड
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करते हुए युवती ने बताया है कि मुख्य आरोपी का बड़ा भाई उसे घर से यह कहकर अपने साथ ले गया था कि उसके पापा उसे स्टेशन पर बुला रहे हैं। जैसे ही वह सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे चाय में कुछ मिलाकर दे दिया, जिससे युवती बेहोश हो गई और फिर मुख्य आरोपी और उसके दो भाई युवती को दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
होश आने पर युवती ने अपने आप को एक बंद कमरे में पाया। दिल्ली ले जाकर एक शादीशुदा युवक ने युवती को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक महीने बाद युवती को आरोपी हाथरस छोड़कर भाग गए, जिसके बाद परिजनों के साथ युवती कोतवाली सदर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि तीन सगे भाइयों के खिलाफ धारा 327, 376 और 342 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।