{"_id":"5c669ecebdec224df422e246","slug":"fir-has-been-registered-against-aligarh-muslim-university-student-basim-hilal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#Pulwama ट्विटर पर ‘हाउज द् जैश, ग्रेट सर’ लिखने वाले बसीम हिलाल पर केस दर्ज, एएमयू से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Pulwama ट्विटर पर ‘हाउज द् जैश, ग्रेट सर’ लिखने वाले बसीम हिलाल पर केस दर्ज, एएमयू से निलंबित
Fri, 15 Feb 2019 04:43 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद ट्विटर पर 'हाउज द जैश' ग्रेट सर पोस्ट करने वाले बसीम हिलाल के खिलाफ गोविंद वल्लभ पंथ ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्विटर पर बसीम हिलाल को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र बताया गया है। खुफिया विभाग और पुलिस जांच में जुटी है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने छात्र वसीम को निलंबित कर दिया है। वो एमएससी के मैथमैटिक्स का छात्र है।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद एएमयू के एक कथित कश्मीरी छात्र ने हमले पर खुशी जाहिर कर सनसनी मचा दी। उसने ट्विटर एकाउंट पर ‘हाउज द् जैश, ग्रेट सर’ लिखकर इस मामले में बवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
कथित छात्र की प्रोफाइल के अनुसार उसका नाम बसीम हिलाल है और वह एएमयू का गणित विभाग का छात्र है। इस मामले ने देर रात को तूल पकड़ लिया। हालांकि छात्र ने थोड़ी ही देर बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया। इस कथित छात्र की हरकत पर सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने एएमयू के वीसी से छात्र के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने शुक्रवार तक इस छात्र का एएमयू से संबंध होने या न होने की पुष्टि करने की मांग की है।

संदीप चाणक्य के अनुसार इस मामले में कथित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इधर, छात्र की इस हरकत से सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। वह उसके अकाउंट को खंगाल उसके बारे में जानकारी जुटाने में लग गई हैं।
इसी तरह अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.पुष्पेंद्र पचौरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार से इसका बदला लेने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने बसीम हिलाल नाम के व्यक्ति के ट्विटर एकाउंट से इस हमले पर खुशी मनाई गई है।
जिसके स्टेटस पर खुद को एएमयू का गणित विभाग का छात्र बताया गया है। मगर कुछ देर बाद ही एकाउंट डिलीट कर दिया गया है। परिषद ने इसकी जांच की मांग करते हुए कहा है कि एएमयू में इस तरह के सपोले भरे पड़े हैं।
कहीं भड़काने की तो नहीं है साजिश
एएमयू के कथित छात्र की ओर से ट्विटर पर डाले गए स्टेटस से छात्रों की भावनाएं को भड़काने की आशंका की बू आती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, इस समय एएमयू विवाद जोर पर है। छात्रों का एक गुट भगवा के खिलाफ धरने पर बैठा है।
दो दिन पहले ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। ऐसे में इस स्टेटस को छात्रों की भावनाओं को भड़काने से जोड़कर देखा जा रहा है। इसको लेकर एएमयू प्रशासन से लेकर पुलिस-प्रशासन तक हरकत में आ गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि की ओर से वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

अब आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत
जम्मू कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई गई। वहीं, अब इस हमले का जवाब देने का वक्त आ गया है। आतंकी हमले को लोगों ने मोदी सरकार की असफलता बतायी है।
पुलवामा में शहीद हुए जवानों पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सवा सौ करोड़ जनता को बताएं कि उनका 56 इंच का सीना होते हुए इस घटना का जिम्मेदार कौन है।
-चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद
आतंकवादियों का यह कृत्य काफी निंदनीय और अक्षम्य है। इस घटना से उनकी कायराना मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिवारीजनों से अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
-विवेक बंसल, पूर्व विधायक

आतंकी हमले के विरोध में एएमयू के प्रो. शफीक के आवास पर शोक संवेदना हुई। आतंकी हमले की निंदा करते हैं। परिवारीजनों के प्रति गहरी हमदर्दी है। उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
-जमीर उल्लाह खान, पूर्व विधायक
सेना काफिले पर आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। फौजियों के परिवारीजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इसमें खुफिया एजेंसी की चूक उजागर होती है। मोदी सरकार की असफलता नजर आ रही है।
-डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव प्रगतिशील सपा लोहिया
अब वक्त आ गया है कि राजनीति से ऊपर हटकर केंद्र सरकार को उन आतंकियों को सफाया करने के लिए देश की सेना को खुलकर छूट दी जानी चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक नहीं सीधे आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करें।
-विनोद सविता, सदस्य सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी
देशवासी चाहते हैं कि भारत अपनी ताकत पाकिस्तान को दिखाएं। अब अगर आतंकवाद समाप्त करना है तो हर हालत में पीओके को अपने कब्जे में लेना होगा। इसके बिना आतंकवादी पर काबू नहीं पा सकते।
-मोहम्मद सुहेब, अध्यक्ष ऑल इंडिया अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा

ऐसी घटनाओं पर अपनी सूझबूझ के तहत लगाम लगाएं। जम्मू एंड कश्मीर की में जमीन पर उगने वाली दहशतगर्दी आतंकवादियों की नर्सरी को ही खत्म करने का प्रयास करें।
- डॉ. एमपी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सपा शिक्षक संघ
आतंकी हमले से देश गुस्से में है। भारतीय जन-मानस इस भीषण आतंकी हमले का प्रतिकार चाहता है। कब पड़ोसी पाकिस्तान में बैठे हुए आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया जाएगा।
-डॉ. वीपी पांडेय, संयोजक प्रज्ञा प्रबोध वैचारिक मंच
56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में जवानों पर हमला शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जवान शहीद हो रहे हैं। मोदी सरकार सिर्फ निंदा कर रही है। यह भाजपा का कायरपन है।
-जियाउर्रहमान, रालोद