{"_id":"686ad59e6b3335f5720639aa","slug":"fir-filed-in-bhawangarhi-for-second-firing-incident-aligarh-news-c-2-1-ali1010-726134-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भवनगढ़ी में दूसरी बार हुई फायरिंग में मुकदमा दर्ज, पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भवनगढ़ी में दूसरी बार हुई फायरिंग में मुकदमा दर्ज, पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप
Mon, 07 Jul 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:29 AM IST
सार
बीना देवी थाना पुलिस पर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर दोषियों को बचाने का आरोप लगा कर एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भवनगढ़ी गांव में एक घर चार दिन में दूसरी बार हुई फायरिंग में तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
30 जून को ग्वालरा के चेंचू, प्रवीण और भवनगढ़ी के भूपेंद्र उर्फ बॉबी ने धमकी देते हुए बीना देवी के घर पर फायरिंग की थी। 1 जुलाई को बीना के बेटे आकाश चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने चार जुलाई की रात 11:30 बजे दोबारा बीना देवी के घर दो गोलियां चलाईं। इसके एक गोली दीवार में लगी और आकाश बाल-बाल बचा। बीना देवी की
तहरीर पर हरदुआगंज थाना पुलिस ने 5 जुलाई रात तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बीना देवी थाना पुलिस पर उच्चाधिकारियों को गुमराह कर दोषियों को बचाने का आरोप लगा कर एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन