{"_id":"67ad02de099043451903a579","slug":"fir-filed-against-unknown-person-for-murder-of-security-guard-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102520-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 13 Feb 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:51 AM IST
सार
श्यामवीर सिंह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह जनपद मथुरा में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में किशोर न्यायालय में तारीख करने के बाद अपने गांव लाैट रहा था। उसका शव गांव हस्तपुर-चंद्रफरी से हैबतपुर के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर रजबहा के समीप पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम कैमावली निवासी श्यामवीर सिंह की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
श्यामवीर सिंह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 10 फरवरी को वह जनपद मथुरा में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में किशोर न्यायालय में तारीख करने के बाद अपने गांव लाैट रहा था।
विज्ञापन
11 फरवरी की सुबह उसका शव गांव हस्तपुर-चंद्रफरी से हैबतपुर के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर रजबहा के समीप पड़ा मिला था। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन