फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fir booked against farmer who selling businessman paddy

क्रय केंद्र पर व्यापारी का धान बेचने के शक में किसान पर केस

Wed, 25 Nov 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fir booked against farmer who selling businessman paddy
व्यापारी का धान राजकीय धान क्रय केंद्र धनीपुर में बेचने की शक में किसान के खिलाफ थाना गांधीपार्क में एफआईआर दर्ज करायी गई है। भाकियू नेता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी आरएमओ ने गायब मिले केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी शासन को लिखा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ठा.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह सूचना मिली थी कि धनीपुर मंडी में कासगंज का एक किसान आढ़तियों का धान राजकीय धान क्रय केंद्र पर बेचने की फिराक में खड़ा है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए युवा नेता जैकी ठाकुर को मौके पर भेजा। वहां एक जोगेंद्र नाम का व्यक्ति मिला। पता चला कि उसने बिना टोकन लिये अपना करीब 100 क्विंटल माल नीलामी चबूतरे पर डाल दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल डिप्टी आरएमओ को सूचना दी। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार ने स्वीकार किया कि जोगेंद्र नाम का व्यक्ति मंडी में मिला। उसने बिना टोकन लिये धान नीलामी चबूतरे पर डाल रखा था। कागजों की चेकिंग की गई तो उसके पास माल की मालीयत से संबंधित एक कागज तो मां के नाम से था, शेष दो कागज अन्य व्यक्तियों के नाम से थे। मामला संदिग्ध पाये जाने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चेकिंग के दौरान अनुपस्थित मिले केंद्र प्रभारी वीर अर्जुन के खिलाफ शासन को लिखा जा रहा है। भाकियू प्रांतीय महासचिव ठा.शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आढ़तियों का माल बड़े पैमाने पर खरीदने और छोटे किसानों को कई कई दिन तक इंतजार कराने की शिकायत पर वह हरदुआगंज मंडी गये थे। वहां शिकायत सही मिली। यदि प्रशासन ने इस मामले में कदम नहीं उठाया तो भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed