फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fine of 10 lakh imposed on Urban Envirotech for failure to remove garbage

Aligarh News: कूड़ा न हटाने पर अर्बन एनवायरोटेक पर 10 लाख का अर्थदंड

Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fine of 10 lakh imposed on Urban Envirotech for failure to remove garbage
नगर निगम कार्यालय। - फोटो : samvad
शहर में स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए जिम्मेदार संस्था अर्बन एनवायरोटेक पर 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह कार्रवाई शमशाद मार्केट पुल के नीचे भारी मात्रा में कूड़ा पाए जाने के बाद हुई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार शाम शमशाद मार्केट पुल के नीचे वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा पाया। संबंधित संस्था को इस स्थल से कूड़ा हटाने के लिए पहले भी कई बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संस्था ने निर्धारित समय में कूड़ा हटाने की कार्रवाई नहीं की। नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने जोर दिया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी संस्था या एजेंसी द्वारा सफाई कार्यों में लापरवाही बरती गई। तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed