फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting in VM Hall of AMU

AMU: यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल में मारपीट, छात्रा को घुमाने पर टोका, तो सीनियर छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 02:24 PM IST
सार

मूल रूप से मथुरा में दीनदयाल उपाध्याय नगर के राजू ने एमएयू से एमपीएड किया है। अब वह वीएम हाल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर में गाजीपुर निवासी एमपीएड छात्र परवेज अपने 4 साथियों संग आया और पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Fighting in VM Hall of AMU
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीएम हॉल में 11 अक्तूबर की दोपहर एक छात्र को पीटा गया। घटना के मूल में एक छात्रा को घुमाने का विरोध बताया गया है और मारपीट के दौरान धर्म को लेकर भी धमकाने का आरोप है। इस मामले में 12 अक्तूबर को पीड़ित एसपी सिटी से मिला। वहीं देर शाम प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच कर साथियों संग हंगामा किया। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से मथुरा में दीनदयाल उपाध्याय नगर के राजू ने एमएयू से एमपीएड किया है। अब वह वीएम हाल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर में गाजीपुर निवासी एमपीएड छात्र परवेज अपने 4 साथियों संग आया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मामले में राजू की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसमें कहा गया है कि परवेज व उसके साथी तमंचा लेकर आए और अलीगढ़ छोड़ने की धमकी देते हुए मारपीट की। उसने बातचीत की कोशिश की, मगर जमकर पीटा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार तहरीर में इस बात का भी उल्लेख है कि आरोपी एक छात्रा  को बाइक पर लेकर घूमता है। जिसका पीड़ित ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पीटा गया और उसके धर्म को लेकर भी गाली दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पहले एसपी सिटी से मुलाकात की, बाद में प्रॉक्टर कार्यलय पहुंचकर हंगामा किया। डिप्टी प्राक्टर प्रो. एस नवाज जैदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद बताई गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपों की जांच के लिए सीसीटीवी आदि देखे जाएंगे। फिलहाल मुकदमा लिखा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed