फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fighting and stone pelting between two sides during cricket match

Aligarh: क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, आठ घायल, चार लोग हिरासत में, फोर्स तैनात

Sun, 28 Dec 2025 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 09:43 PM IST
सार

युवक क्रिकेट खेल रहे थे, उन लोगों की गेंद पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जा रही थी। मैरिज होम के स्वामी व उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two sides during cricket match
लोगों से घटना की जानकारी करते कोतवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडौस कस्बा के कसेरू तिराहे के पास मदरसा रोड स्थित मैदान पर 28 दिसंबर शाम क्रिकेट मैच के दौरान गेंद के एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जाने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि मदरसा रोड स्थित मैदान पर रविवार की शाम करीब 4:30 बजे एक समुदाय के युवक क्रिकेट खेल रहे थे, उन लोगों की गेंद पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन मैरिज होम में जा रही थी। मैरिज होम के स्वामी गांव रामपुर शाहपुर निवासी नरेशा खान व उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग पथराव करने लगे। घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला।

विज्ञापन

क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को सीएचसी भेजा है। फायरिंग होने की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।-धनंजय सिंह, सीओ गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के चार-चार घायल

बवाल की सूचना पर सीओ गभाना धनंजय सिंह, कोतवाल सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट व पथराव में एक पक्ष से जाविद कुरैशी,तलहा कुरैशी, रिजवान कुरैशी, उजेफा कुरैशी, घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से गांव रामपुर शाहपुर निवासी नरेशा खान, आबिद खान, शाहरूख, लखन खां घायल हुए हैं।

रामपुर शाहपुर पक्ष पर फायरिंग का आरोप
चंडौस पक्ष की तरफ से रामपुर शाहपुर पक्ष के लोगों पर तीन-चार राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। थाना पुलिस का कहना है कि फायरिंग हुई है या नही इस की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed