फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight in numaish with former mayor son

नुमाइश में पूर्व महापौर के भतीजे से मारपीट

Wed, 17 Feb 2021 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
fight in numaish with former mayor son
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मंगलवार की शाम को यहां पर स्टॉल लगा रहे पूर्व महापौर शकुंतला भारती के भतीजे और नुमाइश ठेकेदार के कर्मचारी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। बाद में पूर्व महापौर व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि उनका भतीजा सोनू अलीगढ़ प्रदर्शनी में खाने-पीने की वस्तुओं का स्टॉल लगाता है। मंगलवार की शाम को वह पेटीज का बंडल लेकर दुकान पर आया था। बंडल उसने दुकान के बाहर रख दिया। इस बंडल को ठेकेदार का आदमी असलम अपने साथ ले गया। इस बात पर उनके भतीजे और असलम में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई।
विज्ञापन

शकुंतला भारती ने बताया कि उनके भतीजे सोनू ने यह बताया ही नहीं कि वह उनका भतीजा है। बाद में जब दूसरे पक्ष को पता लगा कि यह पूर्व महापौर का भतीजा है तो उनका रवैया नरम पड़ा। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि झगड़ा बेहद मामूली बात पर हुआ था, इसलिए आरोपी पक्ष के खेद व्यक्त करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed