फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight between two communities for blocking the way of Ram Baraat

Aligarh: चंडौस में राम बरात का रास्ता रोकने पर दो समुदायों में मारपीट, युवक को मारा फरसा, पथराव

Sun, 15 Oct 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

अलीगढ़ के चंडौस में निकाली गई श्रीराम बरात शोभा यात्रा को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा रोकने का प्रयास हुआ।  जिससे उनमें मारपीट और पथराव हो गया। शोभा यात्रा में चल रहे युवक को लोहे का सरिया और फरसा मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Fight between two communities for blocking the way of Ram Baraat
राम बरात को लेकर दो समुदाय में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अक्तूबर शाम को अलीगढ़ के चंडौस में निकाली गई श्रीराम बरात शोभा यात्रा का रास्ता रोकने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दूसरे समुदाय के लोग बरात का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर लेट गए। जिनको हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके विरोध में दूसरे समुदाय की ओर से पथराव किया गया। जिसे पुलिस ने सख्ती से नाकाम कर दिया। इससे कस्बे में अफरातफरी मच गई। पथराव कर रहे लोगों ने शोभायात्रा के साथ चल रहे एक युवक के सिर में फरसा मारकर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन


चंडौस कोतवाली मे घटना को लेकर बात करते डीआईजी, डीएम, एसएसपी
विज्ञापन


डीएम इंद्रविक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली पहुंच कर लोगों से बात कर उन्हें शांत किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। एसएसपी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई होगी। फिलहाल कस्बे में शांति है। घायल युवक को उपचार दिलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंच कर चशदीद से बात करते डीआईजी, डीएम

शोभा यात्रा टंकी मोहल्ला होते हुए जैसे ही खैर अड्डे स्थित कुरैशियान मस्जिद के पास पहुंची, तभी एक समुदाय के युवकों ने मस्जिद के सामने भीड़ लगाकर रास्ता रोक लिया। उनका कहना था कि बरात शोभायात्रा का रास्ता यह नहीं है। इसलिए इसे यहां नहीं गुजारा जाएग। इसका शोभायात्रा में चल रहे युवाओं ने विरोध किया। इस पर दोनों तरफ खींचातानी होने लगी। इसी दौरान एक समुदाय के युवक ने शोभा यात्रा में चल रहे विष्णु कुमार को लोहे का सरिया और फरसा मारकर घायल कर दिया।



 इससे वहां की स्थिति बिगड़ने लगी। पुलिस-पीएसी ने बलपूर्वक भीड़ को तितर-बितर कर दिया। भीड़ से कुछ युवाओं ने पत्थर भी चलाए। मामला कुछ शांत होने पर शोभा यात्रा को पुलिस सुरक्षा में आगे बढ़ाया गया। घटना के बाद श्रीराम बरात व रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। देर रात तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। इस बीच डीएम और एसएसपी भी चंडौस पहुंच गए। उन्होंने पूरी जानकारी के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed