फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fight between contractor and worker of meat factory

Aligarh: मीट फैक्टरी के ठेकेदार और मजदूर में मारपीट, सांसद के फोन पर ठेकदार को छोड़ा, मजदूर पर कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 01:32 AM IST
सार

ठेकदार और मजदूर में मारपीट हो गई। दोनों को थाने बैठा लिया गया। ठेकेदार ने हाथरस सांसद को फोन किया। सांसद के फोन के बाद ठेकेदार को छोड़ दिया गया। मजदूर पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी गई।

विज्ञापन
Fight between contractor and worker of meat factory
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 दिसंबर सुबह रोरावर थाना क्षेत्र की एक मीट फैक्टरी में ठेकेदार और मजदूर में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ठेकेदार ने मजदूर पर नकदी छीनने का आरोप लगाया है। मामला रोरावर थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया।

विज्ञापन


इसी बीच ठेकेदार ने हाथरस के भाजपा सांसद अनूप प्रधान को फोन कर दरोगा की शिकायत कर दी। इस पर सांसद ने दरोगा से बात की। इसके बाद दरोगा ने ठेकेदार को छोड़ दिया। दोनों पक्षों ने रोरावर थाने में तहरीर दी है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। देर शाम मजदूर के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना जवां के गांव छोटी जंवा निवासी गोपाल पुत्र दलवीर सिंह ने कहा कि वह हाथरस सांसद अनूप प्रधान के मौसेरे भाई हैं। रोरावर थाना क्षेत्र की एक मीट फैक्टरी में ठेकेदार हैं। फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर रोरावर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर कोडला निवासी विपिन पुत्र श्यौदान ने बताया कि उनकी ठेकेदार से कहासुनी हो गई थी। दोनों में झगड़ा हो गया। मारपीट हो गई। इधर, गोपाल ने मजदूर पर नकदी छीनने का आरोप लगाया। तनातनी होने पर दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में बैठा दिया। इस बीच गोपाल ने सांसद को फोन कर दिया। पुलिस ने सांसद से बात कर उनको छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोरावर थाना क्षेत्र में हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी नहीं है। मेरा कोई मौसेरा भाई नहीं है।-अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed