फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fifteen hundred people are troubled for water, hand pumps are also not working

पंद्रह सौ लोग पानी के लिए परेशान, हैंडपंप भी हैं खराब

Wed, 22 Jun 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fifteen hundred people are troubled for water, hand pumps are also not working
नौरंगाबाद छावनी पथवारी वाली गली में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर पांच नौरंगाबाद स्थित पथवारी वाली गली में पिछले तीन महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से इलाके के करीब पंद्रह सौ लोग प्रभावित हैं। यहां लगभग 30 साल पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति हो रही है। पाइप लाइन में कई जगहों पर लीकेज है। इसके चलते घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। वहीं, तीन ट्यूबवेल में से एक खराब है। इसके अलावा, तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन सभी खराब हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुरानी लाइन से जलापूर्ति हो रही है, जो जगह-जगह से लीक है। क्षेत्र में एक साल पहले अमृत योजना के तहत नई पाइप लाइन डाली गई थी। नई पाइप लाइन डालते समय पुरानी पाइप लाइनों का ध्यान नहीं रखा गया है, जिससे पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन में नाली का गंदा पानी घुस जाता है, जो सप्लाई के दौरान घरों में आता है। इलाके में दो ट्यूबवेल होने के कारण अपर्याप्त पानी की आपूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत पार्षद से लेकर अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 5 - नौरंगाबाद (पथवारी वाली गली)
- वार्ड की आबादी चालीस हजार।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 50 सरकारी हैंडपंप। 10 खराब हालत में हैं।
- वार्ड में एक सरकारी सबमर्सिबल पंप।
- तीन ट्यूबवेल के सहारे पूरा वार्ड, एक खराब है।
- टीडीएस 6000 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
वर्जन
पूरे वार्ड में गंदे पानी की समस्या है। वार्ड में विकास कार्यों के दौरान पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पथवारी वाली गली में गंदे पानी की समस्या है। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है। नगर निगम के अधिकारी सुनते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संगीता दिवाकर, पार्षद
बोले अधिकारी
नौरंगाबाद इलाके में गंदे पानी की समस्या पर लगातार काम किया जा रहा है। पथवारी वाली गली में गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। टीम को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही समस्या को निस्तारित कर दिया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
लोग बोले
तीन महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। - पिंकी देवी
सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। रीबोरिंग के नाम पर घपला हो रहा है। इलाके में काफी समय से सबमर्सिबल पंप की दरकार है। -ममता देवी
क्षेत्र की आबादी केवल दो ट्यूबवेल के भरोसे है। पानी की टंकी नहीं है। कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई निस्तारण नहीं। - नीलम देवी
वार्ड में टैंकर की व्यवस्था नहीं है। पानी के लिए इलाके में सुबह शाम महिलाओं की लंबी लाइनें लगती हैं। सब परेशान हैं। -आरती कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed