फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fever-dengue is suffering, but dengue ward itself is ill

Aligarh: बुखार-डेंगू कर रहा बेहाल, पर डेंगू वार्ड खुद बीमार, मरीजों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Sun, 30 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

जिले में एकाएक दिवाली बाद तापमान गिरने से डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी 15 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 14 मरीज मिले थे। इस तरह अब तक जिले में 215 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Fever-dengue is suffering, but dengue ward itself is ill
मलखान सिंह जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में बिना मच्छर दानी के पड़े मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों वायरल बुखार और डेंगू बेहाल किए हुए है। हर घर सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार से लोग परेशान हैं। डेंगू भी जगह-जगह जोर मार रहा है। जिला स्तर के दोनों अस्पतालों में डेंगू वार्ड भी तैयार हैं। मगर जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड खुद बीमार जैसी स्थिति में है। एक तरफ डॉक्टरों की कमी बड़ी परेशानी का कारण है। दूसरी ओर उसमें सीलन व पानी का रिसाव मरीजों को परेशान कर रहा है। पानी से मच्छर पनपने का हर समय अंदेशा बना रहता है। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। हालांकि सीएमएस स्तर से सफाई को लेकर विशेष निर्देश हैं। मगर पानी रिसाव व सीलन के चलते सफाई इंतजाम नाकाफी नजर आते हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड पर गौर करें तो वर्तमान में तीन-चार मरीज भर्ती हैं। उन्हें लक्षण के आधार पर भर्ती किया जाता है। अगर किसी को डेंगू की पुष्टि होती है तो डॉक्टर की कमी को ध्यान में रखकर खुद ही मरीज वहां से चला जा रहा है। मरीज या उसके परिजन समझ लेते हैं कि यहां डॉक्टरों की कमी है। एक डॉक्टर हैं जो सुबह आते हैं। वहीं विजिट के दौरान दवाएं बता जाते हैं। जिसके बाद अन्य स्टाफ दवाएं देकर काम चलाते रहते हैं।
विज्ञापन


डेंगू के 15 मरीज मिले, कई इलाके बने हाट-स्पाट
जिले में एकाएक दिवाली बाद तापमान गिरने से डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी 15 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 14 मरीज मिले थे। इस तरह अब तक जिले में 215 मरीज मिल चुके हैं। डीएमओ के अनुसार शनिवार को मिले मरीजों में 9 शहरी क्षेत्र व 6 मरीज देहात क्षेत्र के शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में जमालपुर व जेएनएमसी क्षेत्र को डेंगू का हाट स्पाट घोषित किया गया है। देहात क्षेत्र में लोधा में देवी का नगला व बिजौली ब्लाक में रामपुर कटका पहले से ही हाटस्पाट घोषित है। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में तीन से अधिक संक्रमित मरीज मिलने पर हाटस्पाट घोषित किया जा रहा है। शनिवार को भी टीमें जिले में सक्रिय रहीं।

हर दिन जांच को आ रहे 35 से 40 सैंपल
सरकारी स्तर पर डेंगू जांच के लिए इकलौती जांच जिला अस्पताल में संचालित है। जहां हर दिन 35 से 40 सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। 24 घंटे में जांच के साथ-साथ एलाइजा रिपोर्ट देनी होती है। यह जांच जिले के सभी सीएचसी व भ्रमण कर रही जांच टीमों द्वारा संकलित कर दी जाती हैं।

बात अगर ब्लड बैंक की करें तो यहां से भी 4 से 5 मरीजों के लिए हर दिन प्लेटलेट्स की डिमांड की पूर्ति की जा रही है। यह हाल अकेले सरकारी लैब व ब्लडबैंक का है। इसी तरह से जिले भर में निजी लैब व ब्लडबैंकों में भी काम जारी है।

दोनों अस्पतालों में बीमारों की सुबह से लग रही लाइन
मौसम लगातार बीमार कर रहा है। बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों से बेहाल लोगों की लाइन सुबह से ही जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में लग रही है। शनिवार को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 1900 व मलखान सिंह जिला अस्पताल में 1831 की ओपीडी रही है। जिनमें सर्वाधिक संख्या वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, सांस आदि बीमारी के मरीजों की रही। इस दौरान भीड़ के चलते पर्चा से लेकर ओपीडी व दवा लेने तक के काउंटर पर लंबी लाइन व मारामारी रही।

दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनुपम भास्कर के अनुसार अस्पताल में लगातार डॉक्टरों की कमी के कारण से भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिलती है। वर्तमान में चिकित्सक ओवरलोड मरीजों को देख कर अपना जिम्मा निभा रहे हैं।

शनिवार को अस्पताल में 123 मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर ईश्वर देवी बत्रा के अनुसार अस्पताल में 93 मरीज भर्ती हैं। त्योहार के बाद से अस्पताल में जमकर भीड़ नजर आई है। वायरल बुखार लोगों में बहुत ही बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए ,भीड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।

प्रदूषण से पहुंच रहे सांस के मरीज
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर पी कुमार ने बताया कि 150 मरीजों की ओपीडी में लगभग 50 मरीज सांस वाले देख चुका हूं। इन दिनों वायरल बुखार व सांस वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। क्योंकि दीपावली पर पटाखों के धुएं से वातावरण प्रदूषित हुआ है, जिसका असर सांस वाले मरीजों पर देखने को मिल रहा है। उन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समय मच्छर भी बहुत अधिक पनप रहे हैं, जिनसे मलेरिया व डेंगू के मरीजों के बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed