फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fever and weakness feels after vaccination

कोरोना टीका लगवाने वालों को बुखार व कमजोरी की शिकायत

Wed, 20 Jan 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
fever and weakness feels after vaccination
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले जिले के 281 स्वास्थ्य कर्मियों से जिला प्रशासन लगातार संपर्क में है। निगरानी के दौरान उनमें हल्के बुखार, कमजोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस प्रकार की समस्याओं का सामना करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की लगातार रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

16 जनवरी को अलीगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टीकाकरण हुआ था। अलीगढ़ में पहली डोज देने के लिए 400 स्वास्थ्य कर्मियों का चयन हुआ था। इनमें से 281 ने पहली डोज लगवाई थी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इन सभी की निगरानी के निर्देश कोरोना कंट्रोल रूम को दिया था। कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को सभी स्वास्थ्य कर्मियों से फ ोन पर बात की गई।
विज्ञापन

उनमें से कुछेक ने बताया है कि उनको वैक्सीन लगवाने के बाद से हल्के बुखार, कमजोरी जैसी परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को बताया गया है। वह पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, चूंकि वैक्सीन लगवाने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी हैं। वह स्वास्थ्य व दवाओं के विषय में पूरी जानकारी रखते हैं, ऐसे में कोई गंभीर बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की डोज न लगवाने वालों से होगा जवाब तलब
कोरोना वैक्सीन की डोज न लगवाने वाले 119 कर्मियों से जवाब तलब होगा। प्रदेश के कई जिलों में इस प्रकार की कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में अलीगढ़ जिला प्रशासन भी इस बात पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed