{"_id":"69027caeb901b1c50004ca38","slug":"fertilizer-was-being-distributed-at-night-farmers-created-ruckus-aligarh-news-c-56-1-sali1016-139509-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात में बंट रही थी खाद, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात में बंट रही थी खाद, किसानों ने किया हंगामा
Thu, 30 Oct 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
गांव बस्तोई की सहकारी समिति पर खाद के लिए हंगामा करते किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव बस्तोई की सहकारी समिति मंगलवार की रात्रि 11 बजे चोरी-छिपे खाद का वितरण होने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देखकर खाद लेने पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक अपने वाहन लेकर भाग गए। इस बीच समिति के अध्यक्ष व कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। किसानों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाईं।
किसानों को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि गांव बस्तोई की सहकारी समिति पर एक कर्मचारी और पदाधिकारी की मिलीभगत से कुछ लोगों को अवैध रूप से खाद दी जा रही है। कुछ लोग वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खाद लेने के लिए पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए।
किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने समिति के एक कर्मचारी को भी रात्रि में ही समिति पर बुला लिया। किसानों ने चोरी-छिपे खाद बेचने के लिए उनके सामने गुस्से का इजहार किया। कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने किसी किसान को रात्रि में खाद मिलने की सूचना नहीं दी है। जब किसानों ने उनको रात्रि में खाद बेचने के संबंध में हुई बातचीत का ऑडियो सुनाया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
इस कर्मी और एक किसान के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इधर, बुधवार को भी सुबह से ही खाद लेने के लिए समिति पर किसानों की भीड़ लगी रही। सुबह करीब 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली तो वे निराश होकर लौट गए। जिला सहायक निबंधक सहकारिता आरएस श्रीवास्तव का कहना है कि ऑडियो क्लिप की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।