{"_id":"69f9b1368a66b7180e0beffd","slug":"female-teacher-health-deteriorates-after-dispute-with-principal-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: प्रधानाचार्य के डांटने से शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: प्रधानाचार्य के डांटने से शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Tue, 05 May 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 05 May 2026 02:28 PM IST
सार
प्रिंसिपल से बातचीत के बाद शिक्षिका बेहद तनाव में आ गईं और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उन्हें मेडिकल सहायता दिलाई और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिक्षिका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एबीके स्कूल (ब्वायज) में 5 मई को प्रधानाचार्य के डांटने से शिक्षिका आयशा खान की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आयशा खान सुबह नौ बजे दो ड्यूटी को लेकर प्रधानाचार्य मोहम्मद इसराइल के कक्ष पहुंचीं। ड्यूटी को लेकर प्रधानाचार्य ने खरी-खोटी सुनाई। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। कक्ष से बाहर निकलते ही वह बेहोश हो गई। स्कूल के सहकर्मियों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में भर्ती कराया। स्कूल की सहायक निदेशक और सहकर्मी उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
आयशा ने बताया कि वह दो दिन से अवसाद में हैं। 4 मई को स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक हो रही थी। वह एक हाउस की तीन साल से एसोसिएट इंचार्ज भी हैं। प्रधानाचार्य ने पूछा कि कौन-कौन प्रतियोगिता में योगदान देना चाहता है। कई लोगों ने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह में योगदान देना चाहती हैं, जिस पर प्रधानाचार्य बड़े सख्त लहजे में बोले वह योगदान नहीं दे सकती हैं। साथ ही उनके साथ अभद्रता की और धमकाया भी।
विज्ञापन
इस संंबंध में प्रधानाचार्य मोहम्मद इसराइल ने बताया कि शिक्षिका आयशा खान को डांटा-फटाकरा नहीं है। जिनकी दो ड्यूटी थी, उन्हें भी बुलाया गया था, जिससे एक ड्यूटी काटी जाए। कक्ष से बाहर निकलने के बाद क्या हुआ, उसके बारे में जानकारी नहीं है।