फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fees of 107 colleges outstanding, students not be able to appear in the exam

Exam: 107 कॉलेजों की फीस बकाया, परीक्षा नहीं दे पाएंगे छात्र, अधिकतर कॉलेज अलीगढ़ मंडल के

Tue, 11 Jul 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

वर्ष 2016 और उसके बाद के सत्रों के कई कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी फीस के एक से दो लाख रुपये तक बाकी है। अलीगढ़ के उन सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है, जिनकी फीस बकाया है। 

विज्ञापन
Fees of 107 colleges outstanding, students not be able to appear in the exam
आगरा यूनिवर्सिटी - फोटो : SELF

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षाओं में आगरा व अलीगढ़ मंडल के करीब 107 कॉलेजों के विद्यार्थी नहीं शामिल हो पाएंगे। संबंधित कॉलेजों की फीस बकाया है, इसमें अधिकतर कॉलेज अलीगढ़ मंडल के हैं।

विज्ञापन

 
वर्ष 2016 और उसके बाद के सत्रों के कई कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी फीस के एक से दो लाख रुपये तक बाकी है। अलीगढ़ के उन सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है, जिनकी फीस बकाया है। अलीगढ़ मंडल के कॉलेज डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से अलग हो चुके हैं। यह आखिरी बैच है, जिसकी परीक्षा विश्वविद्यालय कराने जा रहा है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि ऑडिट ऑब्जेक्शन के बाद बकाया फीस वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा के बाद फीस वसूल पाना मुश्किल होगा। परीक्षा से जो विद्यार्थी वंचित होंगे, उनकी परीक्षा फीस जमा होने पर एक्स-स्टूडेंट की परीक्षाओं के साथ करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed