फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Feeder roaring on power crisis, locked-picket

बिजली संकट पर घेरा गड़राना फीडर, ताला डाला-धरना

Sat, 10 Sep 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Feeder roaring on power crisis, locked-picket
मडराक क्षेत्र में गड़राना बिजलीघर से पोषित आधा दर्जन गांवों में बिजली संकट पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा। सुबह 9 बजे ही काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने घेरावकर ताला डाल दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान जेई ने समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ धरना दोपहर में विधायक के दखल पर उस वक्त समाप्त हुआ, जब विधायक ने अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई और एसडीओ ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। घटनाक्रम के अनुसार गांव पाली रजापुर, अलीपुर, सिकदरना, भोपतपुर, गडराना आदि में पिछले कई दिन से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

समय से सुचारू रूप से आपूर्ति न मिल पाने के कारण ग्रामीण आक्रोशित थे। सुबह इन गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर गडराना बिजली घर पहुंच गए और हंगामा करते हुए सब स्टेशन घेर लिया। बिजलीघर पर ताला भी डाल दिया। इसके बाद वहां रखे उपलों का एक ढेर बनाकर उनमें आग लगाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में जेई ने पहुंचकर बातचीत का प्रयास किया मगर वे नहीं माने। उनमें गुस्सा इस बात पर ज्यादा था कि जेई फोन नहीं उठाते। आपूर्ति के विषय में कोई सटीक जानकारी नहीं रहती है। इसके बाद जेई वहां से गुस्से को देख हट गए।

इस खबर पर भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, शंकरपाल सिंह, श्रीपाल सिंह आदि पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने यह मसला विधायक अनिल पाराशर तक पहुंचाया। इस पर विधायक ने तत्काल अधीक्षण अभियंता से वार्ता की और इस मुद्दे पर जमकर खरीखोटी सुनाई विधायक से वार्ता के बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे और समाधान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed