फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fearof Corona in Aligarh

कोरोना का डर : मॉल, सिनेमाघर बस स्टैंड ...पसरा सन्नाटा

Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fearof Corona in Aligarh
जीजीएम मॉल में पसरा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस का डर अलीगढ़ शहर में भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि सार्वजनिक स्थलों जैसे- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, चौराहों पर चाय की दुकान आदि पर भीड़ आम दिनों की अपेक्षा कम ही देखने को मिल रही है। सिर्फ लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी के चलते शहर के सिनेमाघर और मॉल में भी सन्नाटा सा पसर गया है। शहर के सीमा सिनेमा, वाड्रा सिनेमा, मीनाक्षी टॉकीज, जीवीएम मॉल आदि में लोग फिल्में देखने को नहीं जा रहे हैं। यहां ऑडिटोरियम खाली नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह से दर्शक गायब हैं। कारोबार करीब 50 फीसदी गिर गया है। इसके अलावा शहर के पुराने बाजारों में पहले के मुकाबले भी भीड़ कम नजर आई। यहां पर लोगों में कोरोना वायरस को लेकर खौफ नजर आया। लोग एहतियात के तौर मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय - दोपहर 12:30 बजे
अधिकारी नदारद, कर्मचारी बिना मास्क के काम कर रहे
कोरोना वायरस का डर सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में अधिकारियों की कुर्सियां खाली दिखीं। किसी ने मीटिंग में जाने की बात बताई तो कोई देरी से कार्यालय पहुंचा। इधर, जो कर्मचारी काम कर रहे थे, वह खुद जिलाधिकारी की ओर से दिए निर्देशों की धज्जियां उड़ाते दिखे। बिना मास्क लगाए ही वह जनता के काम को निपटाते रहे। इधर, आरआई कार्यालय के सामने खाली लॉबी में गंदगी का ढेर लगा मिला। रजिस्ट्रेशन कार्यालय के बराबर से बालू भरी बाल्टियों में गंदगी भरी पड़ी है। हालांकि, करीब डेढ़ बजे कार्यालय पहुंचे आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने सभी कार्यालयों में कपूर जलवाकर धुआं कराया और कर्मचारियों को नियमित इसके इस्तेमाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में गंदगी का अंबार
कोरोना से बचाव को तमाम दावे-वादे करना वाला रेलवे विभाग अपनी ही कॉलोनी में साफ-सफाई नहीं करा पा रहा है। लोको कालोनी में जलभराव व गंदगी के अंबार लगे हैं। मगर, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों से कार्यालय में साफ-सफाई कराने और फॉगिंग कराने के लिए बात की है। उन्होंने मंगलवार का समय दिया है। अपने स्तर से सभी कार्यालयों में कपूर जलवाया जा रहा है। कर्मचारियों को कोरोना से बचाव को जागरूक करने सहित मास्क पहनने को निर्देशित किया है।
- केडी सिंह, आरटीओ प्रशासन
पिछले एक सप्ताह से दर्शक गायब हैं। फिल्मों की रिलीज टली है। इसके चलते लोग फिल्म देखने नहीं आ रहे हैं। एहतियातन ऑडीटोरियम को सेनेटाइज कराने, दर्शकों को डिमांड पर मास्क देने की व्यवस्था की है। कारोबार 50 फीसदी से भी अधिक गिर गया है।
- अक्षय दीक्षित, मैनेजर, सीमा सिनेमा
कोरोना के डर के कारण घर से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। परिवार के लोगों को भी बाहर भेजने से बच रहे हैं। बचाव के लिहाज से मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। - चिराग वार्ष्णेय, निवासी रेलवे रोेड

कोराना वायरस के डर के कारण ही घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालात सामान्य होने पर सिनेमा, पार्क आदि जाएंगे। फिलहाल यात्राएं भी टाल दी हैं। - रश्मि आनंद, निवासी महावीर पार्क

सीमा सिनेमा हॉल में कोरोना के डर से नहीं दिखी भीड।

सीमा सिनेमा हॉल में कोरोना के डर से नहीं दिखी भीड।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed