फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fear of action is right, the process of burning stubble started to stop

कार्रवाई का डर ही सही, थमने लगा पराली जलाने का सिलसिला

Thu, 03 Nov 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fear of action is right, the process of burning stubble started to stop
धान की कटाई खेतों में ही पराली जलाने से वायु प्रदूषण और खेत की उपजाऊ क्षमता कमजोर होने के चलते लगी रोक और कार्रवाई का डर असर दिखाने लगा है। जिला प्रशासन किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए लगातार जागरूक भी कर रहा है। पराली जलाने के बजाय गोशाला में गोवंश के लिए दान करने की अपील की जा रही है। यही वजह है कि लगातार इन प्रयासों से पिछले तीन साल से जिले में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पराली जलाते हुए पाए जाने पर संबंधित किसान पर जुर्माने का नियम है। किसानों को भ्रम है कि पराली जलाने के बाद अवशेष (राख) से खेत को खाद मिलेगी और खेत साफ हो जाएगा, लेकिन यह सोच गलत है। पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता न केवल कम हो जाती है बल्कि लाभदायक कीट भी खत्म हो जाते हैं। यह वायु प्रदूषण का कारण भी बनती है, जिससे मनुष्य, पशु, पक्षी आदि को विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं। इसका उदाहरण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में कुछ वर्षों से देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए किसानों को पराली नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी मॉनिटरिंग के लिए कृषि विभाग की विशेष टीम बनी हुई है। वर्ष 2019 से पराली को जलाने पर रोक लगी है। पहले साल 75, दूसरे साल 34, तीसरे साल 32 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर जुर्माना आदि की कार्रवाई की गई है। इस साल अब तक तीन मामले टप्पल एवं दो मामले थाना गभाना क्षेत्र में पकड़ में आए हैं। जहां किसानों पर अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषित होने से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि एक टन धान की पराली जलाने से हवा में तीन किलो ग्राम कार्बन, 513 किलो ग्राम कार्बन डाई-आक्साईड, 92 किलो ग्राम कार्बन मोनो ऑक्साइड एवं 250 किलो ग्राम राख घुल जाती है। पराली जलाने से वायु प्रदूषित होने पर आंखों में जलन एवं सांस संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता लगातार घट रही है, इस कारण भूमि में 80 प्रतिशत तक नाइट्रोजन, सल्फर एवं 20 प्रतिशत अन्य पोषक तत्व की कमी आ गई है। मित्र कीट की मृत्यु होने से फसलों में नई-नई बीमारियां उत्पन्न होती है। एक टन धान पराली जले से 5.5 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 2 किलो ग्राम फास्फोरस और 1.2 किलो ग्राम सल्फर जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। पशुओं के लिए वर्ष भर चारा आपूर्ति की समस्या बन जाती है। किसान पराली जलाने की अपेक्षा गोशाला आदि को दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed