{"_id":"60f9c1ba8ebc3e584968a484","slug":"fda-filled-samples-of-pulses-from-vishal-mega-mart-city-office-news-ali2687783118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए ने विशाल मेगा मार्ट से दाल और दो अन्य प्रतिष्ठानों से सरसों तेल का सैंपल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए ने विशाल मेगा मार्ट से दाल और दो अन्य प्रतिष्ठानों से सरसों तेल का सैंपल भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावट खोरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व एक टीम ने खैर के अंतर्गत जट्टारी कस्बे में स्थित प्रतिष्ठान राकेश इंडस्ट्रीज से सरसों के तेल का एक नमूना भरा। इसके अलावा टप्पल कस्बे में स्थित प्रतिष्ठान इंदिरा ऑयल मिल्स से एक सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए भरा गया।
दोनों नमूनों को मिलावट की आशंका होने पर भरा गया है। इसके अलावा बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट से अरहर की दाल का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा भरा गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।