फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father throat strangled with a rope dead body kept in a sack and hidden in a chest

Aligarh News: रस्सी से पिता का पहले दबाया गला, शव को बोरे में बंद कर संदूक में छिपाया, बेटा गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

जमीन के विवाद में इकलौते बेटे ने अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Father throat strangled with a rope dead body kept in a sack and hidden in a chest
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हर्जी में बेटे ने जमीन के विवाद में अपने ही पिता की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर संदूक में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर शव को भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


गांव नगला हर्जी निवासी डोरीलाल (50 वर्ष) किसान थे। उनके एक बेटा और पांच बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। डोरीलाल पर 40 बीघा जमीन थी। इसमें से वह करीब 34 बीघा जमीन बेच चुके हैं। इसे लेकर उनका अपने बेटे जगदीश से अक्सर झगड़ा होता था। जगदीश उन पर जमीन न बेचने के लिए दबाव बनाता था। डोरीलाल की बेटी सुषमा व बहन गांव विधिपुर में ब्याही हैं। इसी वजह से वह विधिपुर में रहते थे। मंगलवार को जगदीश अपनी पत्नी के साथ विधिपुर गया और अपने पिता को वहां से गांव बुला लाया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर किसी समय जगदीश ने डोरीलाल की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद करके संदूक में डाल दिया। इसके बाद वह उनकी स्कूटी लेकर घर से चला गया। दोपहर से जब पिता-पुत्र घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। कुछ लोगों ने घर में जाकर डोरीलाल को आवाज लगाई तो जगदीश की पत्नी ने मना करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके व्यवहार से लोगों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी। जिरौली धूम सिंह चौकी से पुलिस डोरीलाल के घर पहुंची तो जगदीश की पत्नी ने पुलिस को घर में नहीं आने दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी और इंस्पेक्टर सुधीर कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर की तलाशी ली और संदूक में रखे बोरे में बंद शव को पुलिस ने बरामद कर लिया।   

दो माह पहले पिता पर झोंका था फायर
जगदीश दो माह पहले भी डोरीलाल की हत्या की कोशिश कर चुका है। तब डोरीलाल से जमीन बेचने के विवाद में उसका झगड़ा हुआ था और उसने उनको गोली मारने की नीयत से फायर झोंका था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। तभी से उन्हें अपनी जान का खतरा था और वह विधिपुर में रह रहे थे। 

दो साल पहले पत्नी की हो चुकी है मौत 
डोरीलाल की पत्नी की वर्ष 2021 में कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। पत्नी के मौत के बाद डोरीलाल बेहद परेशान रहते थे। तभी से जगदीश उन पर जमीन न बेचने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। 


जमीन के विवाद में जगदीश ने अपने पिता की हत्या की है। पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विशाल चौधरी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed