फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son surrounded and beaten

Aligarh News: बाल कटवाने के दौरान पिता-पुत्र को घेर कर पीटा, दो लोग लिए हिरासत में

Mon, 26 May 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 01:37 AM IST
सार

प्रीतराज सिंह गांव बुढ़ासी में एक दुकान पर बाल कटवा रहा था, जहां उसी गांव का एक युवक किसी को फोन पर गाली दे रहा था। आरोप है कि प्रीतराज ने टोका तो आरोपी युवक ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Father and son surrounded and beaten
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ासी में रविवार रात साढ़े नौ बजे बाल कटवाने के दौरान गाली-गलौच कर लेकर एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव रहसूपुर के राजकुमार उर्फ बीला ठाकुर के अनुसार उनका बेटा प्रीतराज सिंह रविवार रात साढ़े नौ बजे गांव बुढ़ासी में एक दुकान पर बाल कटवा रहा था, जहां उसी गांव का एक युवक किसी को फोन पर गाली दे रहा था। आरोप है कि प्रीतराज ने टोका तो आरोपी युवक ने मारपीट कर दी। सूचना पर वह बीला भी मौके पर पहुंच गया। इस बीच आरोपी पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र को घेरकर बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन


इससे बाजार में हड़़कंप मच गया। संवेदनशील गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। घायल बीला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना है कि शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट हुई है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed