फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father-son beat up young man fiercely for not saying Jai Shri Ram also scuffled with policemen

अलीगढ़: जय श्रीराम न कहने पर पिता-पुत्र ने युवक को जमकर पीटा, पुलिसकर्मियों से भी की हाथपाई

Sun, 31 Oct 2021 09:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरदुआगंज (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदुआगंज (अलीगढ़) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 09:45 PM IST
सार

न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर देर शाम घायल आमिर के पिता रईसुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Father-son beat up young man fiercely for not saying Jai Shri Ram also scuffled with policemen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ के गांव नगला खेम में रविवार सुबह कपड़ों की फेरी लगाने पहुंचे समुदाय विशेष के एक युवक को एक पिता-पुत्र ने रोक कर जय श्रीराम कहने के लिए कहा। फेरी वाला अनसुनी कर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके रुपये, कपड़े और मोबाइल छीन लिए। 

विज्ञापन


शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने थाने में भी एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव सिल्ला निवासी आमिर पुत्र रईसुद्दीन के अनुसार वह रविवार की सुबह नगला खेम में कपड़े बेचने गया था। गांव के देवेश उर्फ राजू और उसके पिता अवधेश ने रास्ते में रोक लिया। जय श्रीराम कहने के लिए कहा। वह चुपचाप जाने लगा तो पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट की। उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, मोबाइल और फेरी के कपड़े छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवधेश को पकड़ा तो राजू भड़क उठा। उसने एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मी आरोपी पिता-पुत्र को थाने ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना परिसर में जीप से उतरते ही दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल दोनों आरोपियों को काबू किया। इस दौरान राजू की नाक फूट गई। उसके खून से कई पुलिसकर्मियों की वर्दी सन गई। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर देर शाम घायल आमिर के पिता रईसुद्दीन की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनकी हरकतों से गांव के लोग भी परेशान हैं। वे पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं। दोनों को शांतिभंग में जेल भेजा गया था। बाद में घायल आमिर के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - राजेश कुमार, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed