फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father, son and daughter-in-law beaten for protesting against selling liquor

Aligarh News: शराब बेचने का विरोध करने पर पिता-पुत्र व बहू को पीटा

Fri, 13 Jun 2025 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father, son and daughter-in-law beaten for protesting against selling liquor
क्षेत्र के नगला उकरना बहरामपुर में बुधवार को अवैध शराब बेचने का विरोध किए जाने पर भाई ने बड़े भाई-भतीजों और बहू को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव के हफीज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके भाई-भतीजे शराब का अवैध धंधा करते हैं। इसके कारण घर के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है। बुधवार की शाम को इसका उसने भाई से विरोध किया तो भाई-भतीजे मिलकर उन्हें पीटने लगे। बचाने आए बेटे फईम, चांद बाबू उर्फ आफताब और बहू फरान पर ईंट और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का हरदुआगंज सीएचसी में मेडिकल कराया, जहां से फईम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी फरीद, फरीक, अलीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed