फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father sent to jail for murder of only son

Aligarh News: इकलौते बेटे की हत्या के मामले में पिता को भेजा जेल, ग्राम प्रहरी की तहरीर पर मुकदमा

Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2023 12:41 AM IST
सार

सुभाष निवासी नगला डालचन्द्र मानसिक रूप से परेशान है। शहर के निजी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। आए दिन उसके घर में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को पत्नी से किसी बात पर क्लेश हो गई। झगड़ा शांत करने की मंशा से पत्नी मंदिर चली गई। इस दौरान गुस्सा में आकर सुभाष ने अपने दस वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ मारपीट कर दी। गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Father sent to jail for murder of only son
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के नगला डालचंद्र में इकलौते बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रहरी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सुभाष निवासी नगला डालचन्द्र मानसिक रूप से परेशान है। शहर के निजी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। आए दिन उसके घर में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को पत्नी से किसी बात पर क्लेश हो गई। झगड़ा शांत करने की मंशा से पत्नी मंदिर चली गई। इस दौरान गुस्सा में आकर सुभाष ने अपने दस वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ मारपीट कर दी। गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


जब पत्नी मंदिर से घर वापस लौटी, तो उसने उत्कर्ष को अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुभाष को हिरासत में ले लिया था। लेकिन, परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे थे। मंगलवार देर रात पुलिस ने ग्राम प्रहरी नीरज की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना महुआखेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बालक की हत्या में ग्राम प्रहरी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। आरोपी को जेल भेजा गया है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed