फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father reached the police station after killing the Daughter

अलीगढ़ : दूसरे धर्म के युवक से शादी पर अड़ी बेटी की हत्या करके थाने पहुंचा पिता

Sat, 17 Sep 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

पुलिस ने ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नगला कस्साब के 70 वर्षीय किसान के आठ बच्चे हैं। जांच में यह भी पाया कि एक ही गोली में मौके पर ही बेटी की मौत हो गई।पंचायती फैसले के बाद भी चोरी छिपे मिले थे दोनोंइस घटना की जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों जब गांव छोड़कर गए और परिवारों ने इन्हें किसी तरह वापस गांव बुलाया। जब यह भनक गांव व परिवार को लगी तो पिता ने इसे अपनी बेइज्जती मानते हुए बेटी को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Father reached the police station after killing the Daughter

विस्तार

बरला क्षेत्र के गांव नगला कस्साब में दूसरे धर्म के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 साल की बेटी को उसी के पिता ने कनपटी पर गोली दागकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नगला कस्साब के 70 वर्षीय किसान के आठ बच्चे हैं। सबसे छोटी 16 वर्षीय बेटी डेढ़ माह पूर्व परिवार के विरोध के बावजूद पड़ोस के ही दूसरे धर्म के युवक संग चली गई थी। किसी तरह प्रयास कर परिवार बेटी को वापस ले आया। मामले में गांव पंचायत भी बैठी थी। दोनों को अपने अपने परिवार के साथ जाने का फैसला सुनाया गया। यह भी तय किया गया कि दोनों एक दूसरे से दूरी रखेंगे और परिवार भी इन पर ध्यान देंगे। मगर बेटी ने दूसरे धर्म के युवक संग प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी रही। इसे लेकर घर में पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात इसी विवाद के दौरान अपना आपा खो बैठे पिता ने बेटी को गोली चलाकर मार डाला। खबर पर इंस्पेक्टर बरला के अलावा सीओ भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कनपटी से सटाकर मारी गोली
इस घटना में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि गोली बेटी को कनपटी से सटाकर मारी गई है। पुलिस को भी थाने में आरोपी ने तमंचा बरामद कराया था। जांच में यह भी पाया कि एक ही गोली में मौके पर ही बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती फैसले के बाद भी चोरी छिपे मिले थे दोनों
इस घटना की जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों जब गांव छोड़कर गए और परिवारों ने इन्हें किसी तरह वापस गांव बुलाया। पंचायत में सहमति बनी कि दोनों दूर रहेंगे। परिवारों ने इन पर बंदिश लगाईं। मगर ये चोरी छिपे मिलने लगे थे। जब यह भनक गांव व परिवार को लगी तो पिता ने इसे अपनी बेइज्जती मानते हुए बेटी को रोकने का प्रयास किया। मगर बेटी जिद पर अड़ गई। बस इसी गुस्से में पिता ने वारदात को अंजाम दे डाला।

इस प्रकरण में ग्राम प्रधान पति दिनेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके आधार पर आरोपी पिता को जेल भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा गया
अभय कुमार पांडेय, सीओ बरला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed