फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father dies, daughter injured in collision with unknown vehicle

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल

Tue, 09 Apr 2024 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 09 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Father dies, daughter injured in collision with unknown vehicle
शंकरलाल का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
सोमवार की शाम कोतवाली के गांव पिलखुनी के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इससे किसान की मौत हो गई, जबकि तीन किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह सभी रामघाट में गंगा स्नान कर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन




गांव सिंधौरा निवासी शंकर लाल (45) पुत्र गंगा सहाय किसान थे। सोमवार को वह अपनी बेटी वर्षा 14 वर्ष, प्रियंका पुत्री बनवारी लाल, ममता पुत्री अतर सिंह के साथ गंगा स्नान करने गए थे। शाम के समय रामघाट से लौटने के बाद गांव पिलखुनी के पास सड़क के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन




इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शंकरलाल को मत घोषित कर दिया। वहीं तीनों किशोरियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed