फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   father died in grief of his son death In Aligarh

बेटे की मौत के गम में पिता ने दम तोड़ा: असम राइफल में तैनात था 'लाल', पैर के कैंसर ने लील ली जवान की जिंदगी

Mon, 21 Jul 2025 05:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हजियापुर (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, हजियापुर (अलीगढ़) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 05:28 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले डॉक्टरों ने पैर में कैंसर घोषित करते हुए जांघ से पैर को करीब चार महीने पहले काट दिया। इसके बाद भी नरेश को कोई राहत नहीं मिली और 15 जुलाई की रात्रि उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
father died in grief of his son death In Aligarh
पुत्र की मौत के सदमे में पिता की गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ स्थित टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा के रहने वाले असम राइफल में तैनात बेटे की मौत के गम में पिता की भी पांच दिन बाद मौत हो गई। जैदपुरा के लोगों ने बताया कि गांव के नरेश चौधरी (45) असम राइफल के जवान थे जो कि कुछ समय से दिल्ली में तैनात थे।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने काट दिया था नरेश का पैर, पर नहीं मिला आराम
परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले डॉक्टरों ने पैर में कैंसर घोषित करते हुए जांघ से पैर को करीब चार महीने पहले काट दिया। इसके बाद भी नरेश को कोई राहत नहीं मिली और 15 जुलाई की रात्रि उनका निधन हो गया। इससे उनके पिता ओंकार सिंह (65) सदमे में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने घर पहुंच दी सांत्वना
रविवार सुबह उनका निधन हो गया। ग्राम प्रधान योगेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को सांसद सतीश गौतम पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed