फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father died before daughter's marriage

बेटी की शादी से पहले पिता की मौत

Fri, 21 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father died before daughter's marriage
थाना बन्नादेवी के नगला बरौला के बुजुर्ग बाप की बेटी की शादी से तीन दिन पहले मौत हो गई। पिता कार्ड बांटने जाते समय एक सप्ताह पहले दुर्घटना में जख्मी हुए थे। इलाज के दौरान बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बरौला निवासी 55 वर्षीय प्रेमपाल सिंह की बेटी की 22 मई को शादी होनी है। 14 मई को प्रेमपाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी, भतीजे व एक अन्य के साथ दो बाइकों पर कार्ड देने व भात देने नगला ढक जवां अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कासिमपुर रोड पर पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मारकर बाइक सवार प्रेमपाल व उनकी पत्नी को जख्मी कर दिया था। तभी से प्रेमपाल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 दिन पहले उन्हें घर भेज दिया गया था। बुधवार रात अचानक तबियत बिगड़ी और प्रेमपाल की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। इधर, सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed