{"_id":"6067f708e5fe456baf14eb86","slug":"father-and-two-year-old-daughter-dead-body-found-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पत्नी को मनाने ससुराल गया युवक, सुबह खाली प्लॉट में मिले पिता और दो साल की बेटी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पत्नी को मनाने ससुराल गया युवक, सुबह खाली प्लॉट में मिले पिता और दो साल की बेटी के शव
Sat, 03 Apr 2021 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो साल की बच्ची और उसके पिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों के शव खाली पड़े प्लॉट के अंदर नीम के पेड़ के नीचे मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सासनी गेट इलाके के सोनपाल नगर में शनिवार की सुबह राहगीरों ने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में नीम के पेड़ के नीचे बच्ची और पिता के शव पड़े देखे। शव मिलने की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम व एसपी सिटी पहुंच गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय राकेश मूल रूप से बुलंदशहर के शिकारपुर का निवासी था। जिसकी शादी यहां की रहने वाली आरती से साल पहले हुई थी। राकेश और आरती के दो बच्चे थे। दो वर्ष की प्रियांशी और 9 माह का बच्चा अजय है। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू क्लेश होने के चलते पत्नी होली से महीने भर पहले बच्चों को साथ लेकर अपने मायके सोनपाल नगर आ गई।

होली पर राकेश यहां आया और बच्चों को जबरन साथ लेकर शिकारपुर चला गया। अगले दिन आरती के परिजन 9 माह के बेटे अजय को साथ लेकर अलीगढ़ आ गए। बताया जा रहा है कि बीती रात राकेश अपनी दो वर्ष की बेटी प्रियांशी को साथ लेकर अपनी ससुराल सोनपाल नगर आया था। फिर देर रात घर से निकल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलीगढ़ के एसपी सिटी ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत का सही कारण जाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अलीगढ़ के एसपी सिटी ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत का सही कारण जाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में एक व्यक्ति और उसकी दो साल की बेटी का शव मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीगढ़ के एसपी सिटी ने बताया, "शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मौत का सही कारण जाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।" pic.twitter.com/oG2CNKjpWa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2021