फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fast preparations for new Central Jail and district prison in Aligarh

अलीगढ़ में नई सेंट्रल जेल और जिला जेल बनाने की तैयारी तेज

Mon, 08 May 2017 01:28 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Mon, 08 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
1100 बंदियों की क्षमता वाली जिला कारागार में वर्तमान में 3000 से अधिक बंदी हैं, जिनमें 350 सजायाफ्ता कैदी हैं। नियम के मुताबिक सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन दो साल से आगरा सेंट्रल जेल ने अलीगढ़ के कैदियों को लेने से इंकार कर रखा है। कारण ये है कि वहां भी क्षमता से अधिक कैदी हो चुके हैं। ऐसे में वर्ष 2008 से मंडल बने अलीगढ़ में सेंट्रल जेल और नई जिला जेल को बनाने के लिए जमीन की तलाश हो रही है। अब इस काम में तेजी आती दिख रही है। गनियावली, छेरत सीडीएफ, अंडला और पनैठी में खाली पड़ी सरकारी जमीन को लेकर विचार चल रहा है। कुछ जगहों पर ग्राम प्रधानों ने इसके लिए प्रशासन से भी आग्रह किया है। गत दिनों लखनऊ में कारागार प्रशासन की प्रदेश स्तरीय बैठक में भी इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश में केवल पांच सेंट्रल जेल और एक मॉडर्न जेल है। जिनमें आगरा, बनारस, बरेली, फतेहगढ़ और इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल शामिल हैं। लखनऊ में एक मॉडर्न जेल बाद में बनाई गई। अंग्रेजों के शासन में तीन मंडलों को मिलाकर सेंट्रल जेल का गठन किया गया था। इन जेलों में सजायाफ्ता कैदियों को ही रखा जाता था। अब पांचों की क्षमता के अनुसार कैदियों की संख्या बहुत ज्यादा हो चुकी है। इन जेलों में क्षमता से दो गुना और तीन गुना कैदी हैं। उस पर सरकार हार्डकोर क्रिमिनल को भी यहां पर प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट कर देती है। ओवरलोड जेलों में राशन की समस्या भी बढ़ती जा रही है। अलीगढ़ में आलू की किल्लत चल रही है। यहां फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से आलू आ रहे हैं। बाकी सब्जियां बाहर से खरीदी जा रही हैं। जिससे कारागार का सालाना बजट गड़बड़ा रहा है। बड़ी चिंता ये है कि बंदियों की भीड़ में कहीं हिंसा न हो जाए। 
विज्ञापन

खास बातें
1. बिहार के सिवान जेल में बंद बाहुबली नेता शाहबुद्दीन और राजद नेता लालू प्रसाद यादव की फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। यहां भी ऐसी ही आशंका। 
2. हाल ही में साथी बंदी को इलाज नहीं मिलने पर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के कैदियों ने जमकर उत्पात मचाया, कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
3. अलीगढ़ जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनलों का आना जाना जारी है। 1100 की क्षमता से तीन गुना 3000 बंदी यहां वर्तमान में निरुद्ध हैं।
- वेस्टर्न यूपी में नई सेंट्रल जेल बनाने के लिए 100 से 125 एकड़ जमीन चाहिए। अलीगढ़ में भी जगह देखी जा रही है। मंडल होने के नाते यहां पर सेंट्रल जेल और पुराने जिला कारागार को शिफ्ट कर नई जगह ले जाया जाएगा। जिला कारागार की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। - डा. वीरेश राज, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed