फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farzi Policemen Robbers woman

पुलिसकर्मी बन महिला से सोने की जंजीर और झुमके ले उड़े ठग

Sat, 13 Jul 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farzi Policemen Robbers woman
महानगर के गांधी पार्क बस अड्डे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला के साथ दो ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर ठगी कर ली। चेकिंग के नाम पर महिला को सचेत करते हुए उसकी सोने की चेन और झुमके उतरवाकर एक थैली में रखवा दिए। इसके बाद महिला को बातों में फंसाकर उस थैली को बदल दिया और मौके से फरार हो गए। शक होने पर महिला ने थैली को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने थाना गांधी पार्क पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अकराबाद कस्बा निवासी मंजू देवी पत्नी अजय सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार काम से अलीगढ़ आई थी। सुबह करीब 11 बजे वापस घर जाने के लिए गांधी पार्क बस अड्डे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक आए और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। उन्होंने लूटपाट होने का खतरा बताते हुए कान में पहने झुमके और गले की चेन उतारकर एक थैली में रखने को कहा। उनकी बात पर विश्वास कर जेवर उतारकर एक थैली में रख लिए। इसके बाद युवक बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने हाथ से थैली ले ली और थोड़ी देर बाद वापस कर दी। थैली वापस करने के बाद वह तेजी से फरार हो गए। शक होने पर जब थैली खोलकर देखी तो उसमें एक नकली सोने की चेन रखी मिली। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस थाने पर ले आई। यहां अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ठगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed