फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farooq khema left samajvadi party and join BSP

सपा छोड़ फारुख खेमा बसपा में शामिल

Sun, 07 Mar 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
farooq khema left samajvadi party and join BSP
टप्पल में हुई किसान महापंचायत में पुलिस और पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने कई नेताओं को वीआईपी मंच और दूसरे मंच में नहीं जाने दिया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव पर भी कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को अनदेखा करने, उनको मंच पर सम्मान सहित नहीं बुलाने का आरोप है।
विज्ञापन

मेन गेट पर पुलिस कर्मियों से भिड़ने, मंच पर जगह नहीं मिलने से आहत सपा नेता फारुख अहमद ने शनिवार को बसपा का दामन थाम लिया। उनके साथ नरगिस बानो पार्षद वार्ड 53 फिऱदौस नगर, अकबर अली, अबरार अहमद , बहीद अहमद, आमिर राजपूत, अजलान तारिक, फरहान तरपाब, बाबर अकबर, अजहर मोहसिन, नौसाद अल्वी आदि लोगों ने भी सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सपाइयों ने बसपा की सदस्यता बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के आवास पर ली। यहां पर पंचायत चुनाव को लेकर बसपा की विशेष बैठक भी थी। जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कानपुर-आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ के जिलाध्यक्षों से बात कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा व अलीगढ़ मंडल सूरज सिंह ने पंचायत चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद हेतु जो भी व्यक्ति चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, वो उम्मीदवार आवेदन पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed