फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers will not be able to use strawmachine till April 30

अलीगढ़ : 30 अप्रैल तक किसान नहीं कर सकेंगे भूसा मशीन का प्रयोग

Thu, 07 Apr 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be able to use strawmachine till April 30
किसानों की गेहूं की फसल लगभग पक चुकी है और अब कटाई की तैयारी की जा रही है। पिछले साल गेहूं की फसल में आग लगने की कई घटनाएं हुई थीं। इस बार सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों की चिंता को दूर करने के लिए भूसा बनाने की मशीन (स्ट्रारिपर) का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया है। 30 अप्रैल तक खेतों में भूसा बनाने वाली मशीन का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मशीन की चिंगारी से जल जाती है फसल
खेतों में अब किसान मजदूर न मिलने से अधिकांश कंबाइन व भूसा बनाने की मशीन का प्रयोग करते हैं। इसके सहारे डंठल से भूसा बनाया जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान चिंगारी निकलने से फसल में अक्सर आग लग जाती हैं। पिछले साल इस तरह की कई घटनाएं हुईं थीं। इस बार सतर्कता बरतते हुए किसानों ने जिला प्रशासन से भूसा बनाने की मशीन को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की थी। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि जिले में भूसा बनाने की मशीन का प्रयोग करने एवं फसल अवशेष में आग लगाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी तहसीलों के एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों को आदेश का पालन कराने को निर्देशित किया गया है। लेखपालों, बीट कांस्टेबल, चौकीदारों को भी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इस पर निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed