{"_id":"6543fb3a47854113f80c1567","slug":"farmers-uproar-over-giving-nano-urea-along-with-dap-aligarh-news-c-111-1-sali1004-153-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएपी संग दिया नैनो यूरिया, भड़के किसान, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएपी संग दिया नैनो यूरिया, भड़के किसान, किया हंगामा
Fri, 03 Nov 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:10 AM IST
सार
एक किसान को एक से दो बोरे डीएपी दी गई। नैनो यूरिया भी साथ दिया जाने लगा तो किसानों ने विरोध किया। शिकायत की तो एसडीएम गभाना ने तहसीलदार गभाना अवनीश कुमार को भेजा।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे किसानों को समझाते सचिव व स्थानीय पुलिस। संवाद
- फोटो : Samvad
विस्तार
कस्बे में क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर डीएपी को लेकर सुबह से किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल पा रही है, जिससे रबी की फसल की बुवाई लेट हो रही है। समिति के गोदाम पर ज्यादा हंगामा होने पर सचिव द्वारा समिति के सदस्यों को ही डीएपी खाद देेने की बात कही गई तो किसान भड़क गए।
हंगामा देख सचिव ने पुलिस बुला ली। किसी तरह से किसानों को शांत किया गया। कतार लगवाकर एक किसान को एक से दो बोरे डीएपी दी गई। नैनो यूरिया भी साथ दिया जाने लगा तो किसानों ने विरोध किया। शिकायत की तो एसडीएम गभाना ने तहसीलदार गभाना अवनीश कुमार को भेजा। उन्होंने वितरण शुरू कराया।
इस दौरान कुछ किसानों को डीएपी मिल सकी, कई को खाली हाथ लौटना पड़ा। तहसीलदार ने बताया कि गोदाम में मौजूद डीएपी को उसी हिसाब से वितरण कराने के निर्देश दिये गए, जिससे कोई भी किसान वंचित न रहे।