{"_id":"68c9d333567fa6e80c0c74cf","slug":"farmers-took-to-the-streets-for-not-getting-fertilizers-blocked-saadabad-and-mursan-aligarh-news-c-56-1-sali1016-137500-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाद नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे किसान, सादाबाद और मुरसान में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाद नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे किसान, सादाबाद और मुरसान में लगाया जाम
विज्ञापन
मुरसान रोड पर पीसीएफ किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
अगले माह से आलू की बुवाई शुरू होनी है। यूरिया व डीएपी के लिए किसान परेशान हैं, उनका धैर्य जवाब दे रहा है। मंगलवार को किसानों ने सादाबाद और मुरसान में जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम से मथुरा बरेली हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह से दोनों स्थानों पर लगे जाम को खुलवाया।
किसानों का आरोप है कि सादाबाद राया मार्ग पर स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र पर वह सोमवार को भी आए थे, पहले उन्हें खाद दिया जाना चाहिए था, लेकिन मंगलवार को आए किसानों को खाद दिया जाने लगा। किसान भड़क गए और राया मार्ग पर जाम लगा दिया।
उन्होंने समिति के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। जाम लगा रहे कुछ किसानों की राहगीरों से भी नोकझोंक हो गई। बाद में करीब आधा घंटे बाद पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम खोल दिया और खाद की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मुरसान में मथुरा रोड़ स्थित गांव टिमरली रेलवे फाटक के निकट सहकारी समिति पर मंगलवार की सुबह पांच बजे ही किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी जब उन्हें खाद नहीं मिला तो उन्होंने मथुरा बरेली मार्ग पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैट के जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी, किसान विष्णु चौधरी, अर्जुन आदि किसानों का कहना है कि सचिव और अध्यक्ष मनमाने तरीके से खाद का वितरण कर रहे हैं। अब तक कई ट्रक खाद समिति पर आ चुका है। खाद किसानों को न देकर अपने चहेतों को दिया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर थाना मुरसान पुलिस व जिला पंचायत सदस्य राजा गरुण ध्वज सिंह मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। राजा गरुण ध्वज सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान सड़क से हट गए। यहां करीब एक घंटे तक जाम और हंगामा होता रहा। भाकियू महात्मा टिकैट के जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा है कि अगर किसानों को समय से खाद नहीं दिया गया तो वह संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
जाम के दौरान कार से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली
सादाबाद में जाम के दौरान ही एक कार ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कार चालक और ट्रैक्टर चालक के बीच काफी देर तक नोंक झोंक भी हुई। पुलिस कर्मियों के समझाने बुझाने के बाद जाम को खोल दिया गया।
सासनी में भी खाद के लिए लगी कतार
सासनी । विजयगढ़ रोड स्थित कस्बे में स्थित कृभको सेंटर पर सुबह से ही किसान सेंटर पर पहुंच गए थे। इस दौरान लाइन में लगे किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। गोदाम इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि प्रति एकड़ दो डीएपी के कट्टे वितरित किए जा रहे हैं। किसान अधिक पैकेट की मांग कर रहे हैं। इससे काउंटर पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रत्येक किसान को खाद दिया जाएगा उन्होंने किसानों से अपील भी की है कि वह अपनी बारी से खाद लें।
घर के काम छोड़ समितियों पर महिलाएं भी लगीं कतार में
सादाबाद। खाद की किल्लत के चलते समितियों पर लंबी कतारें लगी हैं। महिलाएं भी घर के काम छोड़कर कतार में लग रही हैं, दिनभर कतारों में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिला तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। पीसीएफ किसान सेवा केंद्र मुरसान रोड पर मंगलवार को दिन निकलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई थीं, कुछ महिलाएं तो बच्चों को साथ लेकर लाइन में लगी थीं। इनका कहना है कि सुबह से भूखी-प्यासी घर व रसोई के काम छोड़कर धूप और धूल में लाइन में लगना पड़ रहा है।
बातचीत-
-घर पर खाना बनाने की जगह खाद लेने के लिए आई, अब सुबह छह बजे से लाइन में लगी हूं, एक बज गया, अभी खाद नहीं मिला है। शांति, गांव धनोली
-फसल की बुवाई की चिंता ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया है। सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन खाद नहीं मिली। रामबेटी, गांव धनोली
-क्या करें, मजबूरी है, फसल पैदा होगी, तभी पेट भरेगा। पहले खाद मिल जाए, घर के काम तो बाद में भी कर लेंगे। प्रशासन को खाद वितरण की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। सोमवती, गांव धनोली
बुवाई का समय नजदीक आ गया है, लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाई है, रोजाना खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन खाद नहीं मिलती। रामवती, शेरपुर