फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers staged a sit-in at the municipal corporation gate for four hours

Aligarh News: चार घंटे नगर निगम के गेट पर किसानों ने दिया धरना

Fri, 11 Sep 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in at the municipal corporation gate for four hours
मौन धरने पर बैठे पदाधिकारी। - फोटो : samvad
नगर निगम की अनियमितताओं और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर गलत आख्या दिए जाने के विरोध में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर मौन धरना दिया। किसान ज्ञापन लेने के लिए नगर आयुक्त को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब चार घंटे तक किसानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन



बाद में अपर नगर आयुक्त राकेश यादव को ज्ञापन के साथ गुलाब देकर गांधीगिरी भी दिखाई। चेतावनी दी कि 17 सितंबर तक टेंडर की आधिकारिक प्रति जारी नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन



मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन वार्डों की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में गुलाब का फूल लेकर विरोध जताया। जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या 38, 48 और 65 की करीब 40 हजार परिवारों के अधिकारों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के ज्ञापन में करीब 9.54 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत नाला और चंदनिया श्मशान मार्ग के स्थायी निर्माण की मांग उठाई गई। अपर नगर आयुक्त ने मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। धरने में जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह, शानू, चांद मोहम्मद, रिजवान, फकीरा, फरमान, अफरोज, आशू, जाहिद, नाजिम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed