{"_id":"6866e2e9f9bf8df782020462","slug":"farmers-sit-on-dharna-in-protest-against-biofuel-project-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101295-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
पिसावा के गांव शाहपुर में धरने पर बैठे किसान
- फोटो : samvad
थाना पिसावा क्षेत्र के गांव शाहपुर में निर्माणाधीन बायोफ्यूल प्रोजेक्ट का विरोध शुरू हो गया है। किसानों की मांग है कि बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के स्थान पर स्टेडियम का निर्माण किया जाए, ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कई किसान गांव शाहपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट बनाने का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि कंपनी द्वारा बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के नाम पर क्षेत्र के कचरे को जलाकर प्रदूषण फैलाया जाएगा, कचरे के ढेर लग जाएंगे। प्रदूषण से बीमारियां फैलेंगी।
वहीं, कंपनी के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा 4.5 एकड़ जमीन लीज पर दी गई है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। यहां पर पराली, धान, गेहूं, सरसों, ज्वार, बाजरा आदि के अवशेष खरीद कर उससे कोयला बनाया जाएगा। धरने में नायब तहसीलदार गभाना काजल सिंह पहुंची तो किसानों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी मौजूद रहेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विनोद कुमार, कृष्णजीत सिंह, भूरी सिंह, जयमल सिंह, जगन सिंह, हरवीर सिंह, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।