फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers protest against cutting of cable of tube well

Aligarh News: नलकूप की केबल काटने के विरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against cutting of cable of tube well
पिसावा के गांव राऊपुर में धरने पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : IGLASS
अवैध वसूली व बिना नोटिस दिए नलकूप का केबल काटने के विरोध में क्षेत्र के गांव राऊपुर के किसानों ने शनिवार को तहसील अध्यक्ष गभाना के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। जेई के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरन सिंह को बताया कि विद्युत कर्मी अक्सर गांव आकर नलकूपों का केबल काट देते हैं। शुक्रवार को भी करीब दो दर्जन नलकूपों के केबल काट दिए। जो किसान विद्युत कर्मियों को रुपये दे देते हैं उनके नलकूप चालू कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने विद्युत कर्मियों को घेरने के बाद जेई को समस्याओं से अवगत कराया। जेई के धरने में पहुंचने के बाद तहसील अध्यक्ष ने गांव के दो किसानों से अवैध रूप से वसूले गए 12 हजार रुपये वापस कराए और केबल नहीं काटने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर जगदीश सिंह, मदनपाल मास्टर, ओमवीर सिंह, महावीर सिंह, राजवीर सिंह सरपंच व अमन चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई को करें तत्काल प्रभाव से निलंबित : अनूप प्रधान
राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने शनिवार की रात कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने राऊपुर के किसानों की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री सफाई से संतुष्ट दिखे। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक से अपराध नियंत्रण की जानकारी करते हुए कहा कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध मुक्त प्रदेश योजना के अंतर्गत कार्य करें। राजस्व राज्यमंत्री ने महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के यहां हुई चोरी में पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। वहीं, किसानों की शिकायत पर गांव राऊपुर में विद्युत कर्मियों द्वारा किसानों से अवैध वसूली पर उच्चाधिकारियों से कड़ी आपत्ति जताते हुए राजस्व राज्यमंत्री ने जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed