फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers have high expectations from Akhilesh Yadav

किसानों को अखिलेश से बड़ी उम्मीदें

Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers have high expectations from Akhilesh  Yadav
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव । - फोटो : CITY OFFICE
सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तीन मार्च को प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के जुटने का आह्वान किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और पूर्व विधायक जफर आलम ने टप्पल पहुंच कर हैलीपेड, सभास्थल का जायजा लिया और प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। नेताओं ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से पूर्व सीएम का अधिकारिक कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा। इधर, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कई गांवों का दौरा कर किसानों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि पूर्व सीएम तीन मार्च को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से टप्पल इंटरचेंज पर उतरेंगे। पूरे प्रदेश का किसान अपनी जमीन बचाने के लिए अखिलेश यादव की तरफ टकटकी लगाकर देख रहा है। महापंचायत से कई सवालों के जवाब और आगे की रणनीति तय हो जाएगी। दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी। हर हिंदुस्तानी पीएम मोदी से पूछ रहा है कि उन्होंने किसानों की मौत पर अब तक शोक प्रकट क्यों नहीं किया। आखिर ये तानाशाही कहां रुकेगी..?
विज्ञापन

पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा किसान देश की रीढ़ हैं। मोदी सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों की शुरुआत खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को नष्ट कर देगी इस रीढ़ की हड्डी को तोड़ कर रख देगी। सपा भाजपा के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। इन तीनों कानूनों की वापसी होने तक सपा खामोश नहीं होगी। महापंचायत में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। पूर्व विधायक वीरेश यादव ने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे किसान पूरी तरह पूंजीपतियों का बंधुआ हो जाएगा। किसान फसल तो पैदा करेगा, लेकिन उसकी उपज के दाम का निर्धारण कोई और करेगा। ऐसे में किसानों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा। पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह हैं। सभी एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने का वक्त है, सभी महापंचायत को सफल बनाएं। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा आज भाजपा विरोधी हवा पूरे समाज में फैल चुकी है। वर्ष 2022 का चुनाव लोकतंत्र बचाने में अहम भूमिका अदा करेगा। इसलिए अभी से इसकी तैयारी करें। इस मौके पर राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, शाकिर अंसारी, मनोज यादव, रत्नाकर पांडेय, अहमद सईद सिद्दीकी, डॉ. कृपाल सिंह, विजय प्रजापति, मुकेश महेश्वरी, सगीर अहमद (एमएस), सगीर अहमद, अब्दुल हमीद घोषी, जस्सू शेरवानी, नूर अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed