{"_id":"6836217cc8c2cf94140cd769","slug":"farmers-body-found-in-suspicious-condition-murder-alleged-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100812-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध हालात में किसान का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध हालात में किसान का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के गांव शिखारन में मंगलवार सुबह एक किसान का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। शव देख कर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने किसान की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना लोधा क्षेत्र के गांव शिखारन निवासी हरप्रसाद (55) पुत्र डॉलीराम के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह घर से कुछ दूर परचून की दुकान के निकट उनका शव पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव का दाह संस्कार कराया। एसओ लोधा अंकित सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजन अभी तक ठीक से कुछ नहीं बता सके हैं।