फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers blocked GT Road

अलीगढ़ः धनीपुर मंडी में धान के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने जीटी रोड किया जाम

Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked GT Road
जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा करते किसान। - फोटो : CITY OFFICE
धनीपुर मंडी में धान के दाम अन्य मंडियों की अपेक्षा कम मिलने से नाराज किसानों ने दोपहर 12 बजे के करीब मंडी के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी आढ़तियों की मिलीभगत से धनीपुर मंडी में धान के दाम मात्र 2800 रुपये क्विंटल लगाए जा रहे हैं। जबकि हाथरस व खैर मंडी में धान 3 तीन हजार से 3100 रुपये क्विंटल हैं। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को समझाबुझाकर व रेटों का भ्रम दूर कर जाम खुलवाया। इसके बाद ही धान की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो सकी। करीब 20 मिनट तक चले जाम के दौरान मंडी के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी में बुधवार सुबह सामान्य दिनों की तरह धान की बोली प्रक्रिया शुरू हुई थी। सिटी मजिस्ट्रेट व मंडी प्रभारी प्रदीप वर्मा खुद बोली प्रक्रिया शुरू कराने पहुंचे थे। बोली 2800 रुपये क्विंटल से शुरू हुई। बोली शुरू कराने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट लौट गए। इस बीच किसी ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि हाथरस मंडी में 3100 और खैर मंडी में 3000 रुपये क्विंटल के दाम में धान बिक रहा है। यह सुनते ही मौके पर मौजूद किसान तैश में आ गए। उन्होंने मंडी आढ़तियों पर किसानों से छल करने का आरोप जड़ते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया और तय रेटों पर धान बेचने से इंकार कर दिया। कुछ जोशीले किसान अपने धान से भरे ट्रैक्टर आदि लेकर मंडी के गेट पर पहुंच गए और ट्रैक्टर अड़ाकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट व कई थानों का फोर्स वहां पहुंच गया। उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी को भी बुला लिया गया। किसानों की हाथरस मंडी के अधिकारियों से संपर्क कर बात कराई गई। पता चला कि वहां भी 2700 व 2800 रुपये क्विंटल के रेट चल रहे हैं। जबकि खैर मंडी बंद है। तब कहीं जाकर किसान माने और सिटी मजिस्ट्रेट के आग्रह पर बोली दोबारा शुरू कराई।
विज्ञापन

क्या बोले किसान
- हम दो दिनों से धनीपुर मंडी में पड़े हुए हैं। आढ़ती सरकार की किसानों को दोगुने दाम दिलाने की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। मंडी में धान के मनमाने रेट तय किए जा रहे हैं। यह अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू, किसान निवासी अलहदादपुर
- आढ़ती धान के रेट के मामले में धांधली कर रहे हैं। आसपास की मंडियों में धान के ऊंचे दाम मिल रहे हैं, जबकि धनीपुर मंडी में मात्र 2800 रुपये क्विंटल के दाम दिए जा रहे हैं।
- प्रदीप, किसान निवासी कैथवारी
धान के रेट ऊपर से तय होते हैं। जब आसपास के जनपदों में धान के रेट 2700 व 2800 रुपये क्विंटल चल रहे हैं तो धनीपुर मंडी में ज्यादा रेटों पर धान की बोली कैसे शुरू हो सकती है।

- सुरेश लोधी, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार कल्याण समिति
धान के रेटों को लेकर किसान गलतफहमी के शिकार थे। इस वजह से उन्होंने धनीपुर मंडी के सामने जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया और धान की बोली शुरू करा दी गई।
- प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट व मंडी सभापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed