फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers angry over low price of paddy in the market, blocked the road

Aligarh News: धान के कम भाव पर किसान आक्रोशित, लगाया जाम

Tue, 10 Oct 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 01:13 AM IST
सार

रोजाना मंडी में सुबह नौ बजे तक धान के भाव घोषित होते हैं। सोमवार को व्यापारियों ने धान का भाव नहीं खोला। किसानों के कहने पर दोपहर 12 बजे धान का भाव 3461 रुपये प्रति क्विंटल खोला गया, जो अन्य मंडियों की अपेक्षा कम था। किसानों ने नारेबाजी कर मंडी गेट पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Farmers angry over low price of paddy in the market, blocked the road
खैर में जाम लगाकर बैठे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोमवार को धान का भाव देरी से अपेक्षाकृत कम लगाए जाने पर किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया। लेकिन कुछ देर बाद समस्याओं को लेकर किसानों के साथ मंडी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व मंडी सचिव के सामने किसानों की समस्याओं को रखा गया। उनका निदान होने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


रोजाना मंडी में सुबह नौ बजे तक धान के भाव घोषित होते हैं। सोमवार को व्यापारियों ने धान का भाव नहीं खोला। किसानों के कहने पर दोपहर 12 बजे धान का भाव 3461 रुपये प्रति क्विंटल खोला गया, जो अन्य मंडियों की अपेक्षा कम था। किसानों ने नारेबाजी कर मंडी गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर भाकियू जिलाध्यक्ष, युवा प्रदेश महासचिव मनु बालियान व अन्य पदाधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को समझाया कि जाम लगाना ठीक नहीं है। सूचना पर एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी पहुंच गये। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन अधिक भीड़ के चलते बात नहीं बनी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत, भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान, मनू चौधरी सहित ग्यारह लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सीओ व मंडी सचिव से वार्ता की।

किसानों की समस्याएं रखीं। किसान नेताओं ने तुलाई में एक किलो अनाज न काटने, पंद्रह दिन में भुगतान करने, जल्दी भुगतान पर दो प्रतिशत कटौती न करने तथा धान के वाहनों का मंडी में प्रवेश का समय सुबह तीन से दोपहर एक बजे तक का करने की मांग रखी। जिस पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मांग अनुरूप कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।


जाम लगने पर धर्मकांटा संचालकों को नोटिस
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लग रहे जाम को लेकर सोमवार को एसडीएम खैर ने दो धर्मकांटा संचालकों को वाहनों को खड़ा कराने पर नोटिस दिए हैं। उनके खिलाफ धारा 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की तैयारी है। एसडीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने व्यापारियों से भी अतिक्रमण न करने तथा दुकानों के बाहर वाहनों को न खड़ा कराने का आह्वान किया। कहा कि धान से लदे वाहन सुबह तीन बजे से दोपहर एक बजे तक ही मंडी में प्रवेश कर सकेंगे। कतार में नहीं चलने वाले वाहनों के ई चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed